फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Survivors formed in Saidpur - made ??conflict situations

सैदपुर में बनते-बनते बचे टकराव के हालात

Sun, 09 Aug 2015 12:05 AM IST
वजीरगंज
वजीरगंज Updated Sun, 09 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Survivors formed in Saidpur - made ??conflict situations
नव विवाहिता से दुष्कर्म की घटना के बाद ही इलाके में तनाव फैल गया था।  शनिवार सुबह यहां खबर पहुंची की दुष्कर्म की शिकार पीड़ित की इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई है। इसके बाद सैदपुर में कई बार टकराव के हालात बनते हुए नजर आए। पुलिस ने समय से स्थिति की गंभीरता को समझ लिया। एहतियातन  कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी को बुला लिया गया। इतना ही नहीं सैदपुर से  लगे आसपास के गांवों और कस्बों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

सैदपुर और इससे लगे हुए आसपास के इलाके मिश्रित आबादी के हैं। ऐसे में इस घटना के बाद पुलिस के माथे पर बल पर पड़ गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जब पीड़ित का शव सैदपुर पहुंचा तब भी यहां तनाव फैल गया। कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ एसपी  देहात बालेंदुभूषण सिंह देर रात तक सैदपुर में जमे रहे। रात में ही कड़ी  सुरक्षा के बीच पीड़ित का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
विज्ञापन

बाक्स
शव लेने बरेली पहुंचे एसपी देहात
बदायूं।
  पीड़ित की मौत की खबर मिलते ही रात ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया था। शनिवार को दोपहर तक सैदपुर में रुकने के बाद एसपी देहात बालेंदुभूषण  सिंह बरेली रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव सैदपुर लाया गया तो वह भी पुलिस के साथ रहे। अफसरों इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो प्रतिबंधित पशु पकड़े
फैजगंज  बेहटा।
थाने के होमगार्ड प्रदीप शर्मा ने सभासद आरिफ खां के सहयोग से मैजिक  वाहन में भरकर वध को ले जाए जा रहे दो प्रतिबंधित पशु पकड़ लिए। मौका पाकर  पशु तस्कर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed