फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sue hundred stone in the road show Umlesh

उमलेश के रोड शो पर पथराव मामले में सौ पर मुकदमा

Wed, 15 Feb 2017 03:38 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 15 Feb 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
11 नामजद, 100 अज्ञात पर कातिलाना हमले की रिपोर्ट
सहसवान विधानसभा के गांव नाधा में हुआ था पथराव


राष्ट्रीय परिवर्तन दल की प्रत्याशी उमलेश यादव के समर्थन में रविवार शाम को निकाले गए रोड शो में गांव नाधा में पथराव के मामले में डीपी यादव के बेटे कुणाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों को नामजद कर सोमवार को सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर कातिलाना हमला और बलवा करने की धाराएं लगाई गई हैं। उधर जिला अस्पताल में भर्ती तीन घायलों की हालत अब सामान्य है। 
सहसवान विधानसभा की रापद प्रत्याशी बाहुबली डीपी यादव की पत्नी उमलेश यादव के समर्थन में रविवार को कुणाल यादव रोड शो कर रहे थे। नरैनी चौराहे से शुरू हुआ रोड शो उघैती, इस्लामनगर होता हुआ नाधा पहुंचा। यहां कुछ लोगों ने रोड शो पर पथराव कर दिया। इसमें कुणाल यादव समेत पांच लोग जख्मी हो गए। दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। कुणाल यादव ने सपा प्रत्याशी ओमकार सिंह के पुत्र डीसीबी चेयरमैन पर पथराव कराने का आरोप लगाया था। इस मामले में सोमवार को कुणाल यादव ने जरीफनगर थाने में तहरीर दी। उनके तहीर के आधार पर पुलिस ने महेश, नरेश, अनिल, बनवारी, भूरे अली, राजेश, पप्पू डीलर, लटूरी, शेखावत, अमरपाल और आकाश को नामजद करते हुए 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

------
कुणाल यादव की तहरीर पर दस और सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा समेत कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद लोगों की गिरफ्तारी और अज्ञात लोगों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्योराज सिंह, सीओ सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed