फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students injured by teachers' tune, from roof to roof, broken legs

अध्यापक के तानों से आहत  छात्र छत से कूदा, टांगें टूटीं

Sun, 02 Apr 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहसवान
अमर उजाला ब्यूरो/ सहसवान Updated Sun, 02 Apr 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Students injured by teachers' tune, from roof to roof, broken legs
छात्र
अध्यापक के तानों से आहत 
विज्ञापन

छात्र छत से कूदा, टांगें टूटीं
कक्षा में हो गया था फेल, ट्यूशन के लिए दबाव बनाने का आरोप

कक्षा में फेल होने पर अध्यापक के बुरा भला कहने पर छात्र अपना मानसिक संतुलन खो बैठा और उसने घर की दो मंजिला छत से छलांग लगा दी। छात्र को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए बदायूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी दोनों टांगें टूट गई हैं। छात्र के पिता ने अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में पिता का कहना है कि उनका पुत्र कक्षा नौ का छात्र है। गणित के अध्यापक ने उसके पुत्र पर ट्यूशन पढ़ने को दबाव बनाया था। आरोप है कि अध्यापक ने कहा कि ट्यूशन पढ़ोगे तभी पास होगे वरना फेल हो जाओगे। पिता के मुताबिक, 31 मार्च को जब उसका पुत्र रिजल्ट लेकर स्कूल से लौटा तो गुमसुम था। दिन के 11 बजे वह मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया और जान देने के इरादे से छत से सड़क पर छलांग लगा दी। उसे तत्काल बेहोशी की हालत में उपचार के लिए बदायूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता का आरोप है कि होश आने पर उनके बेटे ने उनको बताया कि उसके अध्यापक ने रिजल्ट देते हुए कहा था कि कहीं पर कूदकर या डूबकर मर जाओ। पहले ही कहा था कि ट्यूशन नहीं पढ़ेगा तो बुरा दिन देखना पडे़गा। अध्यापक के ताने सुनकर उसका पुत्र मानसिक संतुलन खो बैठा और जान देने के इरादे से छत से छलांग लगा दी। पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि अब तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच करने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed