फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stolen Power AC Those who run fine

चोरी की बिजली से एसी  चलाने वालों पर जुर्माना

Thu, 02 Jun 2016 11:28 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 02 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के नेकपुर मोहल्ला में बिजली चोरी करते पकड़े 12 लोग
 विभाग की आय बढ़ाने को चलाए जा रहे बिजली विभाग के अभियान के दूसरे दिन भी छापामारी जारी रही। शहर में एक पॉश कालोनी में बिजली चोरी कर एसी का मजा लेने के मामले में दो लोगों पर भारी जुर्माना किया गया है। इनसे तत्काल समन शुल्क की भी वसूली की गई है। यही नहीं नेकपुर में बिजली चोरी के मामलों में 12 लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। 

एक्सईएन छैल बिहारी के नेतृत्व में चले छापामारी अभियान में शहर की पॉश कालोनी कृष्णा पार्क में दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इनमेें एक कनेक्शन महिला के नाम है। हालांकि इन्होंने चार किलोवाट का कनेक्शन ले रखा है, लेकिन मीटर में शंट लगाकर बिजली चोरी कर एसी का मजा लिया जा रहा था। बिजली विभाग का छापामारी दल पहुंचा तो चोरी पकड़ी गई। इसी प्रकार एक अन्य मकान में भी बिजली चोरी की जा रही थी। एक किलोवॉट का कनेक्शन ले रखा था और मीटर में भी शंट लगा पाया गया, जिससे बिजली की चोरी हो रही थी। दोनों परिवारों के मुखियां पर जब रिपोर्ट लिखवाने को कहा गया, तो उन्होंने जुर्माना भुगतने को कहा। इन दोनों पर 2,60,000 रुपये का जुर्माना किया गया। वहीं आठ-आठ हजार रुपये समन शुल्क भी वसूला गया, जिनके कनेक्शन की क्षमता एक किलोवॉट थी, उनकी क्षमता चार किलोवॉट की गई। इसके अलावा नेकपुर मे भी बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया गया। यहां 12 लोग बिजली चोरी में पकड़े गए और तत्काल इनके कनेक्शन काट दिए गए और हिदायत दी गई कि बिना बिल जमा किए किसी ने कनेक्शन जोड़ने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed