{"_id":"5808dd504f1c1b592c70535c","slug":"ssp-revelations-of-loot-the-siege-of-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के खुलासे को एसएसपी कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के खुलासे को एसएसपी कार्यालय का किया घेराव
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
लूट के खुलासे को एसएसपी कार्यालय का किया घेराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजरिया में दहगवां के पशु व्यापारियों से लूट का मामला
थाना जरीफनगर के तीन पशु व्यापारियों से मुजरिया में हुई लूट के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने एसएसपी ऑफिस का घेराव कर लूट का खुलासा करने की मांग की। ग्रामीणों ने खुलासा जल्द न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसएसपी महेंद्र यादव ने प्रदर्शनकारियों को जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
जरीफनगर के कस्बा दहगवां के निवासी पशु व्यापारी फखरे आलम, नदीम और राशिद गुरुवार को बाइक से मुजरिया थाने के गांव कोल्हाई में लगने वाले साप्ताहिक पशु नखासे में पशुओं की खरीद करने आ रहे थे। रास्ते में मुजरिया थाने के गांव मेवाड़ी के पास बदमाशों ने इनको घेर लिया। बदमाशों ने फखरे आलम से एक लाख, राशिद से 90 और नदीम से 26 हजार रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर फखरे आलम को गोली मार दी थी। उसका अलीगढ़ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरे दिन भी पुलिस लूट की इस वारदात को खुलासा नहीं कर सकी।
घटना के विरोध में ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर लूट का जल्द खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान राशिद, नदीम, आबिद, अलीम, आमिर, मुखिया, आरिफ, उवेश, बबलू, इमरान, सानू, जागीर, सलीम, रिजवान, भूरा, रोना, अनीस, छोटे, अख्तर आदि रहे।
विज्ञापन
-----
गल्ला व्यापारी से लूट में पुलिस के हाथ खाली
अलापुर। उसावां थाने के कस्बा म्याऊं के गल्ला व्यापारी से 3.20 लाख रुपये की लूट के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। बदमाशों की इनोवा से भी पुलिस को कोई क्लू नहीं मिल सका है। ऐसे में इस लूट का वर्क आउट भी लंबा खिंचता हुआ नजर आ रहा है।
म्याऊं के गल्ला व्यापारी गोविंद पाठक बुधवार रात बरेली से म्याऊं लौट रहे थे। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव इस्लामगंज के पास इनोवा सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक करके उनकी कार रोक ली। इसके बाद असलहों के बल पर व्यापारी से 3.20 लाख रुपये लूट लिए थे। व्यापारी और उनके ड्राइवर धर्मेंद्र को बांध कर बाजरे के खेत में डाल दिया था। खबर मिलने पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश इनोवा कार रास्ते में छोड़कर भाग गए थे। कार पुलिस के कब्जे में है। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। शुक्रवार को भी अलापुर पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी। घटना से व्यापारियों में रोष है।