फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SP leader company office The firing went into

सपा नेता ने कंपनी दफ्तर में घुसकर की फायरिंग

Wed, 17 Feb 2016 07:33 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 17 Feb 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 समाजवादी छात्र सभा के एक नेता ने बुधवार को खुली गुंडई की। केंद्र सरकार की राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के गांव में लगी कंपनी पेश पॉवर सिस्टम के दफ्तर में घुसकर उसने कर्मचारियों से न सिर्फ मारपीट की, बल्कि दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। रिपोर्ट दर्ज कराने को सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच फैसले की बात चल रही थी।
समाजवादी छात्र सभा का एक नेता इन दिनों ठेकेदारी कर रहा है। उसने कुछ काम राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के भी कराए थे। इन काम का पेमेंट पेश पावर सिस्टम को करना था। भुगतान में देरी होने पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे सपा नेता अपने साथियों के साथ उसावां रोड स्थित पेश पावर सिस्टम लिमिटेड के दफ्तर जा धमका। दबंगई करते हुए इसने कर्मचारियों से मारपीट की। बाद में फायरिंग कर दहशत फैलाई।
विज्ञापन

पेश पावर सिस्टम के संतोष सिंहा, के नवीन, राकेश, अजय कुमार, डी सुरेश, राघव रेड्डी, ऋषि कुमार सिंह की ओर से सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। सत्ता पक्ष के लोग कंपनी के अधिकारियों पर फैसले का दवाब बना रहे हैं। देर शाम तक दोनों पक्षों में फैसले को लेकर बात चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed