फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sog caught 6 goon

एसओजी ने दबोचे छह बदमाश, लूट का माल बरामद

Thu, 26 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 26 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला हकीमगंज के पांच घरों में डकैती के मामले का गुरुवार को पुलिस वर्क आउट कर सकती है। सूत्रों की मानें तो स्वाट और सर्विलांस टीम ने अलग-अलग स्थानों से छह बदमाशों को दबोचा है। इनकी निशानदेही पर लूट का माल भी बरामद हो गया है। वादियों ने भी इसकी शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हकीमगंज में बदमाशों ने करीब दो महीने पहले अब्दुल कादिर, आदिल, रईस, गुड्डू और असलम के घरों में डाका डाला था। एसएसपी ने वारदात के वर्क आउट की जिम्मेदारी एसओजी को दी थी। वर्क आउट में लगी स्वाट टीम ने जिले में अलग-अलग स्थानों से छह बदमाश गिरफ्तार किए हैं। लूट के करीब 70 फीसदी माल की रिकवरी भी हो गई है। सूत्रों की मानें तो डकैती की यह योजना शहर में खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के पास इलैक्ट्रीशियन की दुकान चलाने वाले एक युवक की दुकान पर बनी थी। इसे भी स्वाट टीम ने हिरासत में ले लिया है। गुरुवार को एसएसपी महेंद्र यादव इस वारदात का खुलासा कर सकते हैं। बुधवार को लूट का शिकार हुए लोगों ने बरामद माल की शिनाख्त कराई गई। इन लोगों ने माल की शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed