फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Section 1600 defaulters Three of the notice, eight reports

1600 बकाएदारों को सेक्शन  थ्री का नोटिस, आठ पर रिपोर्ट

Tue, 29 Nov 2016 10:59 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बकाएदारों के खिलाफ 30 दिन बाद जारी की जाएगी आरसी
अभियान के दौरान वसूले छह लाख, 82 कनेक्शन भी काटे

बिजली विभाग ने बकाएदारों के खिलाफ सख्ती कर दी है। जिले में 1600 बकाएदारों को सेक्शन थ्री का नोटिस दिया गया है। 30 दिन में अगर बकाएदार भुगतान नहीं करेंगे, तो आरसी की कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने बिल्सी के मोहल्ला नंबर एक और तीन में आठ लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभियान के दौरान 82 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए।

बिजली विभाग का उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपया बाकी है। पिछले दिनों शासन स्तर पर हुई बैठक के बाद वसूली में सख्ती का आदेश दिया गया था। इसका असर दिखने लगा है। पांच करोड़ रुपये के बाकीदार 1600 उपभोक्ताओं को बिजली विभाग ने सेक्शन थ्री का नोटिस जारी कर बकाया अदा करने के लिए 30 दिन का वक्त दिया है। इसके बाद भी अगर बकाया जमा नहीं किया गया तो सभी के खिलाफ आरसी की कार्रवाई भी की चेतावनी दी गई है। इधर, विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने अभियान के दौरान बिल्सी के मोहल्ला नंबर एक और तीन में आठ ऐसे उपभोक्ताओं को पकड़ा जो बकाया में कनेक्शन काटे जाने के बाद भी चोरी से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बुधवार को भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed