{"_id":"58ef7ec04f1c1b462dcf8695","slug":"sarwar-yadav-surrender-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी सर्वेश यादव का सरेंडर, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी सर्वेश यादव का सरेंडर, जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
आत्मसमर्पण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपी सर्वेश यादव
का सरेंडर, जेल भेजा
दो महीने पहले हुई सपा नेता सुरेश चौहान के भतीजे अंकुर की हत्या का मामला
सपा के जिला महासचिव सुरेश चौहान के भतीजे अंकुर चौहान की हत्या के आरोपी अंबियापुर ब्लॉक प्रमुख विजेता यादव के पति सर्वेश यादव ने गुरुवार को सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। सपा जिला सचिव सुरेश चौहान के भतीजे अंकुर चौहान की 8/9 फरवरी की रात अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। अंकुर का शव स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास पड़ा मिला था। मृतक के भाई आशीष चौहान ने सर्वेश यादव और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मामला दर्ज कराया था। अब तक सर्वेश यादव की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। इस बीच नौ मार्च को सर्वेश यादव के भाई उमेश यादव की भी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अंकुर के माता-पिता और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अंकुर हत्याकांड में आरोपी सर्वेश यादव ने गुरुवार को सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे यहां से 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।