फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sahaswan mobile shop Breaking theft locks

सहसवान में मोबाइल शॉप  के ताले तोड़कर चोरी

Fri, 25 Nov 2016 11:30 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 25 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
तीस हजार की नकदी समेत मोबाइल ले गए चोर
नगर में सक्रिय चोरों ने मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर मोबाइल फोन, लैपटॉप और नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकान स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। 
 चोरी की वारदात नगर के मोहल्ला अकबराबाद चौराहे पर हुई। अकबराबाद निवासी रामू पुत्र सुंदर लाल की मोबाइल बिक्री और मरम्मत की दुकान है। गुरुवार शाम दुकान बंद कर वह अपने घर चला गया। रात में चोरों ने उसकी दुकान के ताले तोड़कर कई मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सुबह वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दुकान के ताले टूटे देखे तो दुकान स्वामी को सूचना दी। दुकानदार की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

बता दें कि मोबाइल शॉप नगर के सबसे व्यस्त स्थानों में शुमार हाईवे स्थित अकबराबाद चौराहे पर स्थित है। जहां पूरी रात वाहनों का आवागमन लगा रहता है। इस रोड पर ताले टूटने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed