{"_id":"588620db4f1c1ba333cf3f3e","slug":"rundi-bike-by-truck-a-the-death-of-fellow-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक रौंदी, एक की मौत, साथी जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक रौंदी, एक की मौत, साथी जख्मी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान में मोहल्ला शहवाजपुर के पास हुआ हादसा
नगर के मोहल्ला शहवाजपुर के पास हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर जख्मी हो गया। हादसा सोमवार शाम हुआ। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया।
सहसवान के मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी धर्मेंद्र (35) पुत्र इतवारी अपने रिश्तेदार सहसवान कोतवाली के गांव जरीफपुर गढ़िया निवासी कप्तान (30) पुत्र डालचंद्र के साथ बिल्सी थाने के गांव रिसौली में दावत खाने गए थे। दोनों लोग शाम को बाइक से वापस सहसवान लौट रहे थे। रास्ते में हाईवे पर शहवाजपुर मोहल्ले के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने इनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर मौत हो गई। कप्तान गंभीर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।