फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Security guard found hanging in company, police investigating

Roorkee News: कंपनी में फंदे लटका मिला सुरक्षाकर्मी, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 15 Sep 2026 05:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Security guard found hanging in company, police investigating
भगवानपुर। लकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सोफा बनाने वाली एक कंपनी में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सुरक्षाकर्मी फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंच और शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रामखेड़ी, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश निवासी सौरभ राणा कंपनी में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात था। बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह कंपनी के मैदान में एक एंगल पर फंदे से लटका मिला। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी कंपनी प्रबंधन को दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या से जोड़कर जांच कर रही है, हालांकि सुरक्षाकर्मी ने आत्महत्या की है या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed