{"_id":"572f84264f1c1bd9525cd22f","slug":"rogue-police-the-firing-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग, दहशत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलापुर थाने के गांव नवादा में कई राउंड चलीं गोलियां
पुलिस ने मौके से बरामद की एक घोड़ी, रिपोर्ट दर्ज
थाना क्षेत्र के गांव नवादा में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी की कोशिश भी की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वह भाग निकला। बदमाश की एक घोड़ी पुलिस ने बरामद की है।
अलापुर थाने के गांव नवादा निवासी रवि पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर भी है। रवि ने शनिवार को ककराला के वार्ड नंबर 18 के भूरे से मारपीट कर दी थी। भूरे की तहरीर पर ककराला चौकी पुलिस रवि को पकड़ने गई थी। पुलिस को आता हुआ देखकर रवि ने फायरिंग कर दी। ककराला के कुछ लोग भी यहां पहुंच गए। इन लोगों की ओर से भी फायरिंग की गई। इस दौरान मौका पाकर रवि वहां से भाग निकला। उसकी घोड़ी वहीं छूट गई। पुलिस ने घोड़ी कब्जे में ले ली है।