{"_id":"579e0ed24f1c1bdd762b89ee","slug":"raw-wall-collapsed-in-the-rain-the-farmer-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में ढही कच्ची दीवार, किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारिश में ढही कच्ची दीवार, किसान की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसडीएम ने गांव पहुंच कर ली घटना की जानकारी
लगातार हो रही बारिश अब जान लेने लगी है। शनिवार की रात बारिश के बीच मकान की कच्ची दीवार गिरने से सुल्तान नाम के किसान की मौत हो गई। घटना के बाद एसडीएम बिसौली आरडी राम ने गांव पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली। मृतक के परिवार को किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने का भरोसा दिया।
दो दिन से जिले में लगातार बारिश हो रही है। वजीरगंज थाने के गांव कुर्वी निवासी सुल्तान (52) पुत्र भूपाल शनिवार रात अपने घर में सोया था। उसका मकान कच्चा बना हुआ है। रात में करीब एक बजे घर की एक कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई। सुल्तान इसके मलबे में दब गया। जब तक मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला गया उसकी सांसें थम चुकी थीं। खबर मिलने पर रविवार को एसडीएम बिसौली आरडी राम ने तहसील की टीम के साथ गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने परिवार वालों को भरोसा दिया है कि किसान दुर्घटना बीमा के तहत लाभ दिलाया जाएगा।
सुल्तान की पत्नी की करीब 12 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके तीन बेटों में एक की शादी हो चुकी है। दो बेटे अविवाहित हैं। उसकी मौत से तीनों संताने अनाथ हो गई हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
-----
गांव पहुंच कर मैनें पूरे मामले की जानकारी जुटाई है। मृतक के नाम पर कुछ जमीन भी बताई जा रही है। अगर उसके नाम कृषि भूमि है तो उसके परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
-आरडी राम, एसडीएम बिसौली