{"_id":"585d68d04f1c1ba107e3aea7","slug":"raping-a-sleeping-woman-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही महिला से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रही महिला से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
बदायूं ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहसवान के एक गांव में बुधवार रात हुई वारदात
पीड़िता का पति दिल्ली में रहकर करता है नौकरी
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही एक महिला से गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। महिला का पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। पीड़िता के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक देवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
सहसवान थाने की एक 23 वर्षीय महिला बुधवार रात घर में अकेली थी। उसका ससुर घेर में सो रहा था। महिला का पति दिल्ली में रह कर नौकरी करता है। आरोप है कि गांव का ही देवेंद्र रात में मौका पाकर घर में घुस आया। उसने तमंचे के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सुबह होने पर महिला ने इस बारे में अपने ससुर को बताया। पीड़िता और आरोपी एक ही पक्ष के होने की वजह से कार्रवाई को लेकर पहले तो गांव में पंचायत होती रही। जब कोई रास्ता नहीं निकला तो महिला के ससुर ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर सहसवान एनके सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।