{"_id":"e533fffec420d544a60c1b614ca1d479","slug":"rape-with-teenager-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित किशोरी से घर में घुसकर बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित किशोरी से घर में घुसकर बलात्कार
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sun, 27 Dec 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित किसान का कहना है कि वह 25 दिसंबर की शाम करीब छह बजे दूध लेने गया हुआ था और उसकी पत्नी कंडे लेने घेर में गई हुई थी। उसकी14 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। उसी दौरान घर की दीवार फांदकर गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और उसने उसकी पुत्री को पकड़ लिया। उसकी पुत्री के चीखने-चिल्लाने पर इस युवक ने उसकी नाबालिक पुत्री की बेल्ट से जमकर पिटाई की। उसके बाद चाकू के बल पर उसके साथ बलात्कार किया। दुराचार करने के बाद शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।
बताते हैं कि घटना के बाद पहुंचे माता-पिता को पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पिता का कहना है कि 26 दिसंबर की सुबह वह रिपोर्ट दर्ज कराने आ रहा था लेकिन आरोपी ने अपने अन्य साथियों की मदद से उसे थाने नहीं आने दिया। पीड़िता के पिता ने युवक को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।