फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rahjani, looting from villagers, in many places in Faizaganj Behta

फैजगंज बेहटा में कई जगह राहजनी, ग्रामीणों से लूटपाट

Wed, 19 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ओरछी/आसफपुर।
अमर उजाला ब्यूरो ओरछी/आसफपुर। Updated Wed, 19 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rahjani, looting from villagers, in many places in Faizaganj Behta
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
- महिला और युवती से जेवर भी लूट ले गए बदमाश      
विज्ञापन

- सोमवार रात ओरछी और सिसरका में हुई राहजनी की वारदातें      

बेखौफ सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार रात फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में कई जगह लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया। विरोध करने पर एक युवती को मारपीट कर घायल भी कर दिया। बदमाशों ने सिसरका और ओरछी में राहजनी की वारदातें कीं। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई हैं।

गांव-देहात में इन दिनों गेहूं की कटाई का सीजन चल रहा है। फैजगंज बेहटा थाने के गांव सिसरका में सोमवार रात गांव का छोटे लाल परिवार वालों के साथ खेत पर गेहूं की फसल की कटाई कर रहा था। रात में करीब एक बजे सशस्त्र बदमाशों ने यहां धावा बोल दिया। बदमाशों ने भूरी पत्नी सरोज से कुंडल, लौंग और खडुआ लूट लिए। गुड्डू पुत्र छोटे लाल से मोबाइल फोन, पूजा पुत्री छोटे लाल से सोने के कुंडल और पाजेब लूट लीं। विरोध करने पर पूजा को पीटा थी। बदमाशों दिनेश पुत्र छोटेलाल से नगदी और मोबाइल लूट लिया। यहां लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने ओरछी में धावा बोला। गेहूं की कटाई कर रहे अरविंद सिंह से मोबाइल, सतीश से नगदी और मोबाइल, राजवीर से नगदी लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने ओरछी स्थित पीएनबी के पीछे फार्म हाउस पर भी धावा बोला। यहां से बदमाशों ने फार्म हाउस के चौकीदार नरेश से मोबाइल लूट लिया। लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। गौर करने वाली बात यह है कि ओरछी चौराहे पर पुलिस पिकेट की भी तैनाती रहती है। इसके बावजूद बदमाश लूटपाट की वारदातों को अंजाम देकर आसानी से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed