फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Punks firing A young man injured

बदमाशों की फायरिंग में एक युवक घायल

Sat, 21 Mar 2015 07:49 PM IST
Ujani
Ujani Updated Sat, 21 Mar 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
Punks firing A young man injured

कछला-अमीरगंज रोड पर सशस्त्र बदमाशों ने मैजिक सवार सवारियों से लूटपाट की कोशिश नाकाम होने पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। चालक ने मैजिक को नहीं रोका। आगे गांव पहुंच कर ग्रामीणों को घटनाक्रम से अवगत कराया। भीड़ मौके पर भी पहुंची, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढे़। पुलिस ने घायल युवक की ओर से बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमीरगंज और भैंसोरा की चार सवारियां कछला से मैजिक वाहन में बैठकर निकलीं। ननाखेड़ा पुलिया के पास बदमाशों ने मैजिक को रुकवाने की कोशिश की। चालक राधेश्याम ने मैजिक नहीं रोकी, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। तीन फायर मैजिक के शीशे में लगे। एक गोली शीशे को तोड़ती हुई सवारियों में भैंसोरा निवासी सुखवीर (32), पुत्र शिशुभान की बांह में लग गई। चालक ने मैजिक रोकने की बजाय भैंसोरा की ओर दौड़ा दिया।
विज्ञापन

मैजिक में सवार अमीरगंज के अनेकपाल और लखपत की पत्नी कन्यावती ने आगे जाकर ग्रामीणों को बदमाशों के होने की जानकारी दी, तो तमाम ग्रामीण मय असलाहों के घटनास्थल पर आए। ग्रामीणों ने उनकी तलाश में कांबिंग भी की, लेकिन वो हत्थे नहीं चढ़े। रात में ही कोतवाली पर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस रात में नहीं पहुंची। शनिवार सुबह घायल सुखवीर के साथ मैजिक चालक समेत अन्य लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने सुखवीर की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इधर, घायल सुखवीर को जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed