फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   policting

जफीफनगर पुलिस के पास नहीं हैं पर्याप्त चौकीदार

Tue, 24 Feb 2015 06:55 PM IST
jarefnagar
jarefnagar Updated Tue, 24 Feb 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
चौकीदार पुलिस के आंख-कान कहलाए जाते हैं। अगर, ऐसा वास्तव में सच माना जाए तो थाना जरीफनगर पुलिस के पास अपने 25 आंख-कान नहीं हैं। इस थाना क्षेत्र में 59 चौकीदार थे लेकिन 34 चौकीदार ही ड्यूटी दे रहे हैं। बाकी 25 चौकीदार लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे हैं। एसओ गंगासिंह यादव ने इन सभी चौकीदारों की लंबी गैरहाजिरी पर वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि नाधा, मझौला, करियावैन, दानपुर, आदमपुर, सोवनपुर, शेखूपुरा, भोगाजीत नगलिया, बस्तोई, दहगवां, सिरसाखुर्द, दियोरा शेखपुर, भोयस, जल्लूनगर, नगला डुमाइल, घौसली वाहन, चबूतरा, नगलिया देवी, मिठनपुर, गगुर्रा, रघूपुर, सिघौला, मड़कावली, कादराबाद, काकसी में भी अन्य गांवों की तरह चौकीदार हैं लेकिन किसी ने भी इनकी कोई सुध नहीं ली। लंबे समय से थाना रिकार्ड में न तो इनकी सूचनाएं दर्ज हैं और न ये थाने में संपर्क कर रहे हैं। अबतक इनका वेतन भी निकल रहा था। यहां चार्ज लेने के बाद एसओ गंगा सिंह यादव ने अपनी खुफिया सजगता की समीक्षा की तो तब यह जानकारी मिली। एसओ ने इन निष्क्रिय चौकीदारों का वेतन रोक दिया है। उन्होंने कहा कि वह सभी चौकीदारों को बुलाकर निक्रियता के बारे में और जानकारी लेंगे और अपने उच्चाधिकारियों को सूचित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed