फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police team at slaughterhouses Raids , firing on the team

बूचड़खाने पर पुलिस टीम का छापा, टीम पर फायरिंग

Sun, 12 Jun 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बदायूं
ब्यूरो/अमर उजाला,बदायूं Updated Sun, 12 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड नंबर आठ में चल रहे बूचड़खाना पर छापा मारने पहुंची पुलिस टीम पर मांस तस्करों ने फायरिंग कर दी। तस्कर मौका पाकर भाग गए। पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके से पुलिस ने 250 किलो गोवंशीय मांस, पशु काटने के औजार बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसओ उसहैत कमलेश सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बे के वार्ड नंबर आठ में गुड्डू पुत्र मैदान शाह के घर में बादशाह पुत्र अलीशेर गोवंशीय पशुओं का वध कर रहे हैं। हमराहों के साथ एसओ मौके पर पहुंचे। घर के अंदर गोवंशीय पशु काटे जा रहे थे। मांस तस्करों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।  पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान मांस तस्कर निकल भागे। पुलिस कर्मियों ने पीछा भी किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

मौके से पुलिस ने 315 बोर कातूस के चार खोखे, 250 किलो गोवंशीय मांस, गोवंशीय पशुओं के अवशेष और पशु काटने के औजार बरामद किए हैं। मामले में गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed