{"_id":"572ce6c24f1c1b44265cd36f","slug":"police-on-charges-of-sabotage-performed-at-the-ssp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप, एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप, एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
ब्यूरो बदायूं।
Updated Sat, 07 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- दरोगा से नोकझोंक भी हुई, कप्तान ने जांच की बात कही
कादरचौक थाना पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव रमजानपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यहां उनकी पुलिस कर्मियों से नोकझोक भी हुई। ग्रामीणों का आरोप था कि रमजानपुर पुलिस चौकी के स्टाफ ने गांव के कई घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। महिलाओं से भी अभद्रता की गई। प्रदर्शन के दौरान एसएसपी ऑफिस पर दरोगा से नोकझोंक भी हुई।
थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। उसके परिवारवालों ने रमजानपुर के कुछ लोगों पर बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गांव के लोगों का आरोप है कि गुरुवार रात कादरचौक थाने की रमजानपुर चौकी का स्टाफ आरोपियों की तलाश में गांव पहुंचा। यहां पुलिस ने घरों में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता की।
शुक्रवार को गांव के तमाम लोग शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। पहले यहां महिलाओं और पुरुषों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। बाद में एसएसपी से मिलकर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी सौमित्र यादव ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।