Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Plunder with uncle and nephew near Haradattpur Ghat

हरदत्तपुर घाट के पास चाचा-भतीजे से लूट

Wed, 12 Jul 2017 10:36 PM IST
सहसवान। 
सहसवान।  Updated Wed, 12 Jul 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Plunder with uncle and nephew near Haradattpur Ghat
Plunder with uncle and nephew near Haradattpur Ghat - फोटो : Plunder with uncle and nephew near Haradattpur Ghat
बाइक सवार तीन बदमाशों ने श्राद्ध का सामान खरीदने जा रहे चाचा-भतीजे से तमंचों के बल पर 30 हजार रुपये लूट लिए। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने सीओ से शिकायत की तो हरकत में आई पुलिस ने मौका मुआयना किया और एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।  सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदत्तपुर के रहने वाले देवीराम के पिता राजाराम की मौत हो गई थी। मंगलवार शाम वह अपने भतीजे वाणासुर के साथ श्राद्ध का सामान खरीदने सहसवान आ रहा था। रास्ते में महाबा नदी के हरदत्तपुर घाट के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाचा-भतीजे को घेर लिया। तीनों बदमाशों के पास तमंचे थे। बदमाशों ने तमंचों के बल पर देवीराम से 10 और वाणासुर से 10 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश यहां से फरार हो गए। देवीराम इसके बाद कोतवाली पहुंचा। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। देवीदास के मुताबिक उसने तीनों बदमाशों को पहचान लिया है। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। देवीराम ने इसके बाद सीओ सहसवान से मिलकर शिकायत की। सीओ ने पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया। इस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। शक के आधार पर एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर इंद्रेश कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed