फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People on misleading Be accused of rape

लोगों के बरगलाने पर लगाया रेप का आरोप

Sat, 14 Mar 2015 08:06 PM IST
Kadrchauk
Kadrchauk Updated Sat, 14 Mar 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन

दो पक्षों में मामूली विवाद में महिला ने पड़ोसी पर बलात्कार का आरोप लगा दिया था। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां महिला रेप के आरोप से मुकर गई। उसकी ओर से कोई तहरीर भी पुलिस को नहीं दी गई। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। महिला ने माना कि कुछ लोगों ने उसको बरगला दिया था।

विज्ञापन

कादरचौक थाने के एक गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। एक पक्ष के लोगों ने महिला को पीट दिया। गांव के कुछ लोगों ने महिला को सलाह दी कि अगर इन लोगों को जेल भेजना है तो रेप का मुकदमा दर्ज करा दो। इन्हीं लोगों के बहकावे में आकर महिला ने रेप का आरोप लगा दिया। बाद में महिला आरोप से मुकर गई। एसओ कादरचौक एके सिंह ने बताया कि झगड़े का मामला था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। किसी की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed