फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'Overloaded vehicles will be caught'

‘ओवरलोड सवारी वाले वाहन पकड़े जाएंगे’

Wed, 31 May 2017 11:38 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 31 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
'Overloaded vehicles will be caught'
Demo Pic - फोटो : google

विज्ञापन
परिवहन विभाग पुलिस के साथ जल्द चलाएगा ज्वांइट अभियान
जीपों और मैजिकों में ओवरलोड सवारी भरकर चलने वाले चालकों पर परिवहन विभाग जल्द शिकंजा कसने वाला है। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि पुलिस प्रशासन की मदद से ज्वांइट अभियान जल्द ही चलाया जाएगा। 
बदायूं से दातागंज और बरेली को जाने वाली जीपों और मैजिकों में बेहिसाब सवारियां भरी जाती हैं। इससे यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ तो होता ही है साथ ही इन रूटों पर चलने वाले इन निजी वाहनों से रोडवेज विभाग को लाखों का चूना लगता है। एआरएम राजेश कुमार ने जाम से मुक्ति और इन वाहनों पर शिंकजा कसने के लिए अलग से 27 बसों का संचालन दातागंज के लिए किया है। वहीं अब परिवहन विभाग भी इन जीपों पर शिकंजा कसने की तैयारी में लग गया है। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि वह जल्द पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर ज्वांइट अभियान चलाएंगे। परिवहन विभाग पिछले दस दिनों में आधा दर्जन से ज्यादा ओवरलोड सवारियां भरने वाली जीपों पर कार्रवाई कर चुका है लेकिन सवारियों के साथ अब भी खिलवाड़ हो रहा है।  शहर के लावेला चौक, इंद्रा चौक, पुलिस लाइन चौराहा, बस स्टैंड चौराहा आदि रूटों पर अधिकतर समय पुलिस की तैनाती रहती है, उसके सामने यात्रियों से भरे वाहन निकलते है लेकिन इन वाहनों पर कोई शिकंजा नहीं कसा जाता।       
विज्ञापन

 
पुलिस चाहे तो रुक सकती है डग्गामारी 
जीपों में जिस तरह से डग्गामारी होती है उसके लिए पुलिस भी कम जिम्मेदार नहीं है। सड़क पर दौड़ते बेहिसाब सवारियों से भरे वाहन कई थानों और चौकियों के सामने से गुजरते है, लेकिन जानबूझकर पुलिस इन पर कारवाई नहीं करती। परिवहन विभाग का अभियान खत्म होते ही धड़ल्ले से इन वाहनों में ओवरलोडिग शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed