{"_id":"dc0d274a8cee4a5fd2d8491f92d13ba6","slug":"one-died-15-injured-in-an-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई मैक्स, एक की मौत, 15 लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकराई मैक्स, एक की मौत, 15 लोग घायल
बदायूं।
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली की ओर से सवारियां लेकर बदायूं आ रहा पिकअप वाहन का चालक हाईवे पर चौपाल सागर के पास संतुलन खो बैठा। इससे वाहन डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में बरेली के नेकपुर मढ़ीनाथ निवासी गुड्डू (28) पुत्र राजकुमार की मौत हो गई। वकीला बेगम (48), अकीला बेगम (60), जवरुद्दीन (65), ओमप्रकाश (50), कमरुद्दीन (45), सोबरन (46), जंगी (60), जसवंत (58), शिवराज (28), प्रेमपाल (40), रामबेटी (38), अमरपाल (42), श्रीकृष्ण शर्मा (55), सुनील (25), राज कुमार (35) समेत 15 लोग घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां से एक को गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया। खबर मिलने पर गुड्डू के परिवार वाले भी आ गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद गुड्डू का शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला इत्तफाकिया में दर्ज कर लिया है।
पिकअप वाहन की टक्कर से तीन लोग घायल
ककराला। बदायूं रोड पर पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। ककराला के वार्ड नंबर 21 निवासी जीशान (22) पुत्र फारुख, वार्ड नौ का मुजम्मिल (40) पुत्र आशिक अली और फूल मियां (19) पुत्र नन्हे अली बाइक से बदायूं की ओर आ रहे थे। रास्ते में गभियाई गांव के पास उनकी बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल जीशान को बरेली रेफर किया गया है। बाकी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।