{"_id":"591b409b4f1c1be929f239b5","slug":"on-pressing-of-inquiry-report-on-completion-of-inspection-by-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच रिपोर्ट दबाने पर पूर्ति निरीक्षक डीएम के निशाने पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच रिपोर्ट दबाने पर पूर्ति निरीक्षक डीएम के निशाने पर
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Tue, 16 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-डीएम, एसएसपी, सीडीओ ने तहसील दिवस में सुनी जन शिकायतें
ग्राम बारीखेड़ा के कोटेदार राजभान सिंह की ओर से बरती जा रही अनियमितताओं की दो बार जांच की गई। इस संबंध में कोटेदार से स्पष्टीकरण भी मांगा गया लेकिन निश्चित अवधि में उसने जवाब देना भी उचित नहीं समझा, फिर भी दातागंज तहसील में तैनात पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार जांच पत्रावली दबाए बैठे रहे और कोटेदार के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की। इस प्रकरण में डीएम अनिता श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से पूर्ति निरीक्षक को दातागंज तहसील से हटाने तथा जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को दातागंज में आयोजित तहसील दिवस में डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी अच्छे लाल सिंह यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जन शिकायतों को सुना। तहसील दिवस में ग्राम बारीखेड़ा के संजीव कुमार सहित आधा दर्जन ग्रामीणों ने शिकायत की कि कोटेदार पूरे वर्ष में एक-दो बार ही खाद्यान्न का वितरण करता है। इससे पूर्व की गई शिकायतों के आधार पर दो बार कोटेदार की जांच भी की गई है लेकिन पूर्ति निरीक्षक की मिलीभगत के कारण अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। डीएम ने पूर्ति निरीक्षक को तलब कर तहसील दिवस में ही जांच पत्रावली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पत्रावली डीएम के समक्ष आने पर स्थिति स्पष्ट हुई कि कोटेदार की दो बार जांच की गई है और एक सप्ताह में कोटेदार से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। निश्चित अवधि में जवाब न देने के पश्चात भी कोटेदार के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि पूर्ति निरीक्षक से जवाब तलब किया जाए कि इस कोटेदार के विरुद्ध अब तक कोई कार्रवाई अमल में क्यों नहीं लाई गई और इसको तत्काल प्रभाव से तहसील दातागंज से हटाया जाए। ग्राम हसनपुर के ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने कोटेदार रामेंद्र मिश्रा की शिकायत की। तहसील दिवस में राजस्व विभाग अंतर्गत भूमि विवाद, पैमाइश, चकरोडों पर कब्जे आदि से संबंधित 164, पुलिस विभाग 33, विकास 29, आपूर्ति 20, विद्युत 15 एवं अन्य विभागों से संबंधित 21 कुल 282 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें डीएम के निर्देशानुसार 29 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
शीघ्र खुलवाएं नलकूप की बंद पाइप लाइन
बदायूं। तहसील दिवस में ग्राम अटसेना के उमेश चंद्र सक्सेना ने डीएम अनिता श्रीवास्तव से शिकायत की कि नलकूप की पाइप लाइन बंद होने के कारण सिंचाई में असुविधा होती है। इसको खुलवाने से किसानों को सिंचाई करने में आसानी होगी। डीएम ने नलकूप के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर बंद पाइप लाइन को खुलवाया जाए। ग्राम सैंजनी के प्रधान ने बंद चकरोडों को खुलवाने की फरियाद की। डीएम ने उप जिलाधिकारी दातागंज रण विजय सिंह को निर्देश दिए कि मौका मुआयना कर चकरोडों की पैमाइश कराई जाए और उन्हें अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए। ग्राम बिहारीपुर के अफजाल हुसैन ने शिकायत की कि वह अपने नलकूप के कनेक्शन के लिए एस्टीमेट जमा कर चुका है फिर भी अब तक विद्युत लाइन के लिए सामान नहीं मिला। डीएम ने संबंधित अभियंता को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गरीबों की हर संभव की जाए मदद
बदायूं। ग्राम चिर्रा की रीता देवी ने डीएम से फरियाद की कि वह अत्यंत गरीब, असहाय है। उसके रहने के लिए कोई जगह नहीं है। उसकी सरकारी तौर पर कुछ मदद कर दी जाए। इसपर डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि इस गरीब महिला के लिए आवासीय पट्टा देने की व्यवस्था की जाए। तहसील दिवस में डीएफओ समीर कुमार, सीओ दातागंज प्रकाश कुमार, जिला पंचायत के एएमए अशोक कुमार यादव, पीडी डीआरडीए आरएन सिंह, जिला विकास अधिकारी सेवा राम चौधरी, जिला पंचायत के अभियंता संजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।