फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Neither could get anywhere gang war ' Bundle ' business

कहीं गैंगवार न करा दे ‘पोटली’ का कारोबार

Mon, 02 Feb 2015 07:39 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 02 Feb 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला खंडसारी में आए दिन दो गुटों में फायरिंग की वजह ‘पोटली’ का कारोबार है। जानवरों के मांस के एक विशेष हिस्से को मांस कारोबारी ‘पोटली’ कहते हैं। स्थानीय स्तर पर इसकी कीमत सौ से दो सौ रुपये के बीच है। मांस के बड़े कारोबारी ‘पोटली’ का एक्सपोर्ट करते हैं। एक्सपोर्ट करने पर एक पोटली की कीमत आठ से दस हजार रुपये मिलती है। शहर में ‘पोटली’ के दो खरीददार हैं। इन्हीं दोनों गुटों में आये दिन फायरिंग होती है। इस प्रतिद्वंदता को लेकर खंडसारी मोहल्ले में डबल मर्डर भी हो चुका है।
विज्ञापन

शहर में कोई स्लाटर हाउस नहीं है। मोहल्ला खंडसारी, नई सराय, शहवाजपुर समेत कई जगह पर मांस के लिए जानवरों को काटा जाता है। जानवरों के मांस के एक विशेष हिस्से को एक्सपोर्ट के लिए रखा जाता है। इसे ‘पोटली’ कहते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक ‘पोटली’ की कीमत दस हजार रुपये तक मिलती है। मोहल्ला खंडसारी में ‘पोटली’ के दो कारोबारी हैं। दोनों के बीच खरीद को लेकर प्रतिद्वंदता रहती है। नवंबर 2013 में खंडसारी मोहल्ले में डबल मर्डर का मामला भी ‘पोटली’ के कारोबार से जुड़ा हुआ निकला था। एक करोबारी ने दूसरे को फंसाने के लिए भाई-बहन की हत्या कर दी थी। दूसरा गुट इस मामले में गवाह बन गया। दो साल में दोनों गुटों के बीच कई बार फायरिंग हो चुकी है। स्थिति गैंगवार की बनी हुई है। दो दिन पहले ही दोनों गुटों में फायरिंग में चार लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


इस तरह होता है कारोबार
शहर में कटने वाले जानवरों के शरीर से मिलने वाले मांस के एक विशेष हिस्से को ‘पोटली’ कहते हैं। स्थानीय स्तर पर कारोबारी इसे सौ से दौ सौ रुपये में खरीद लेते हैं। यहां से इसे रामपुर और मुरादाबाद भेजा जाता है। वहां से ‘पोटली’ को विदेशों में एक्टसपोर्ट कर दिया जाता है। जो ‘पोटली’ स्थानीय स्तर पर सौ रुपये में मिल जाती है उसकी अंतराष्ट्रीय स्तर पर कीमत दस हजार रुपये तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग की घटनाओं के पीछे पोटली का कारोबार एक कारण है, यह सुनने में आया है। कारोबार में ऐसी प्रतिद्वंदता नहीं होनी चाहिए कि बात गैंगवार तक पहुंच जाए। जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। -लल्लन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed