फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   nasbandi

नसबंदी के दौरान काट दी महिला की आंत

Fri, 12 Dec 2014 11:58 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 12 Dec 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
नसबंदी के दौरान एक लेडी डॉक्टर ने महिला की आंत काट दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वालों ने महिला को इलाज के लिए बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के पति ने लेडी डॉक्टर पर दस हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के आंमगांव निवासी जगमोहन आशा वर्कर के कहने पर अपनी पत्नी पुष्पा देवी को नसंबदी के लिए जिला महिला अस्पताल लाए थे। यहां चार दिसंबर को लेडी डॉक्टर ओमवती ने पुष्पा की नसबंदी की। जगमोहन का आरोप है कि नसबंदी के दौरान डॉ. ओमवती ने उनकी पत्नी की आंत काट दी। इससे पुष्पा को रक्तस्राव होने लगा। इसकी शिकायत जब उन्होंने डॉ. ओमवती से की तो उनको भरोसा दिला दिया गया कि रक्तस्राव रुक जाएगा। तीन घंटे के बाद भी पुष्पा को रक्तस्राव नहीं रुका तो वह पुष्पा को लेकर फिर से अस्पताल आए। आरोप है कि यहां डॉ. ओमवती ने उनसे दस हजार रुपये की मांग की। जब उन्होंने इतने रुपये देने में असमर्थता जताई तो डॉ. ओमवती ने इलाज से इंकार कर दिया। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर डॉ. एके वर्मा के यहां गए। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी की आंत से खून आ रहा है। अब उन्होंने पुष्पा को इलाज के लिए बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जगमोहन ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करके डॉ. ओमवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर डॉ. ओमवती ने आरोपों को निराधार बताया है। वहीं सीएमओ डॉ. डीके सक्सेना ने मामले में शिकायत आने पर इसकी जांच कराने की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed