मूसाझाग कांड के आरोपियों पर नहीं लग सका चार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल कोर्ट पाक्सो एक्ट के न्यायाधीश के अवकाश पर रहने की वजह से आरोपी सिपाहियों पर चार्ज नहीं लग पाया। बीते दिनों थाना मूसाझाग में तैनात सिपाही अवनीश यादव व वीरपाल सिंह द्वारा 31 दिसंबर 2014 को एक किशोरी को लाकर थाने में दुष्कर्म किया गया था। पीड़ित किशोरी के पिता ने घटना की रिपोर्ट एक जनवरी 2015 को थाने में दर्ज कराई थी। किशोरी का न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से कलमबंद बयान दर्ज किया गया था। दोनों आरोपी सिपाही जिला जेल में बंद है। बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अनिल कुमार द्वितीय अवकाश पर होने के कारण दोनों आरोपी सिपाहियों पर चार्ज नहीं लग सका। आरोपी सिपाही अवनीश यादव व वीरपाल सिंह पर अगली तिथि पर चार्ज लगाया जाएगा।