{"_id":"6afc5f078a4f97790b02ac91","slug":"smugglers-operating-a-drug-network-from-states-bordering-the-region-shimla-news-c-19-sml1002-821439-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: प्रदेश से सटे राज्यों से नशा का नेटवर्क चला रहे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: प्रदेश से सटे राज्यों से नशा का नेटवर्क चला रहे तस्कर
विज्ञापन
जिले में पकड़े चिट्टे के मामलों में खुलासा, पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के क्षेत्रों से चल रहा है तस्करी का धंधा
पंचकूला, मनीमाजरा, पिंजौर और चंडीगढ़ से कई आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले के युवाओं तक चिट्टा पहुंचाने वाले बड़े तस्कर प्रदेश की सीमाओं से सटे दूसरे राज्यों में बैठकर नशा तस्करी का नेटवर्क चला रहे हैं। नशा तस्करी के मामलों की जांच और बैकवर्ड लिंकेज खंगालने पर पुलिस के सामने यह खुलासा हुआ है।
जांच में सामने आया है कि तस्कर नशे के आदी युवाओं को अपने नेटवर्क से जोड़कर शिमला शहर से लेकर जिले के दूरदराज के क्षेत्रों तक चिट्टे की तस्करी कर रहे हैं। पुलिस जांच के अनुसार चिट्टे की खेप पहले पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के क्षेत्रों तक पहुंचती है। इसके बाद तस्करों के नेटवर्क के जरिये इसे मनीमाजरा, पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली जैसे क्षेत्रों में पहुंचाया जाता है। यहां बैठकर बड़े तस्कर अंतरराज्यीय नेटवर्क के माध्यम से शिमला के युवाओं तक नशा पहुंचा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर नशे के आदी युवाओं को सप्लाई का जरिया बनाया जा रहा है, जिससे तस्करी का नेटवर्क लगातार फैल रहा है।
शिमला पुलिस ने इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए प्रदेश की सीमाओं से सटे क्षेत्रों के अलावा पाकिस्तान सीमा के नजदीक पंजाब के कई इलाकों में भी दबिश दी है। इस दौरान कई बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान कई बड़े अंतरराज्यीय गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। दूसरे राज्यों में बैठकर नशे की सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कई आरोपी किए हैं गिरफ्तार
पुलिस ने चंडीगढ़, मनीमाजरा, पंचकूला और मोहाली में दबिश देकर नशा तस्करी करने वाले कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान कई मामलों में चिट्टे के साथ नकदी और ड्रग मनी भी बरामद की गई। हाल ही में ठियोग और कोटखाई क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर ओमकार उर्फ ओमी को शिमला पुलिस ने हरियाणा के पिंजौर से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके ठिकाने से 49 ग्राम चिट्टा, 1,02,500 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद की थी। जांच में सामने आया कि ओमकार के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। चंडीगढ़ से भी कई तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें रवि उर्फ रवि गिल शामिल है, जो ऑटो चालक की आड़ में नशा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। इसके अलावा राजस्थान के चूरू निवासी वासु उर्फ हर्ष सिंघानिया को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था, पुलिस के अनुसार वह संगठित चिट्टा तस्करी नेटवर्क का हिस्सा था। बैकवर्ड लिंकेज की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने अमित महावे को चंडीगढ़ से दबोचा है।