फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MP Dharmendra Yadav can make my husband's murder

सांसद धर्मेंद्र यादव करा सकते हैं मेरे पति की हत्या 

Sun, 07 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sun, 07 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
MP Dharmendra Yadav can make my husband's murder
फात्‍मा रजा - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से मेरे पति (शहर विधायक आबिद रजा) और मेरे परिवार को जान का खतरा है। वह कभी भी उनकी हत्या करा सकते हैं। यह आरोप लगाते हुए चेयरपर्सन फात्मा रजा ने कहा कि शहर की सड़कों को खुदवाने से लेकर जिले में गाय और गंगा का अवैध कटान कराने वाले सांसद का नाम भले ही उनके पति अपनी जुबान से न लें, लेकिन वह अब चुप नहीं बैठेंगी। नगर पालिका परिषद की शनिवार को बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि शहर में उनके पति के पुतले फुंकवाए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी उनके पति सांसद का नाम नहीं ले रहे हैं, लेकिन वह उनसे नहीं डरती हैं और सांसद धर्मेंद्र यादव से ही उनकी जान को खतरा है। 
विज्ञापन

चेयरपर्सन फात्मा ने कहा उनके घर के आसपास बदमाश घूमते रहते हैं, जिससे उनके छोट-छोटे बच्चों, पति और उनके परिवार को जान का खतरा बना है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उनके पति का मोबाइल कॉल अटेंड नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उनके पति की हत्या कराई जा सकती है, क्योंकि वह सांसद का नाम विधानसभा में खोलेंगे। कहा कि सांसद उनके पति के पुतले फुंकवा कर शहर का माहौल खराब कराने की फिराक में हैं। शुक्रवार की रात को शहर का माहौल खराब होने से उनके पति ने बचाया। 
विज्ञापन

0000000000000
नहीं उठा सांसद का फोन 
बदायूं। इस संबंध में सांसद धर्मेंद्र यादव का पक्ष जानने के लिए कॉल किया गया, लेकिन कई बार रिंग जाने के बाद भी कॉल अटेंड नहीं किया। इसके बाद सांसद को व्हाट्स एप पर मैसेज करके भी पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


...................................

युवाओं ने विधायक के समर्थन में निकाली रैली 
बदायूं। कई मोहल्लों से आए युवाओं ने छोटे सरकार की दरगाह से युवाओं जागो के नारे लगाते हुए जागृति रैली निकाली। ये बाइक रैली कबूलपुरा, सोथा, जामा मस्जिद, गौटिया, मौलवी टोला, हकीम वाला, मीराजी चौकी, जुम्मी चौक, ऊपरपारा, लालपुल, जालंधरी सराय, शहबाजपुर, नवादा ब्राह्मपुरा में घूमी। इस मौके पर तस्लीम अंसारी और वसीम उद्दीन अंसारी ने कहा कि जिले के सफेदपोश नेता मुसलमानों को आपस में लड़ाना चाहते हैं। अशरफ सलमानी ने कहा कि विधायक का पुतला फुंकवाकर समाजवादी पार्टी के लोग छिछोरी राजनीति कर रहे हैं। युवा इसे जान चुके हैं। आने वाले समय में सपा को इसका खामियाजा भुगतना होगा। रैली में इकबाल, सलीम, शादाब, शहजाद, जुम्मन, मुकीम, नजाकत हुसैन, शराफत हुसैन, इब्राहीम, अजमत, रमेश, राजू ठाकुर, कैलाश, आकाश, संजीव साहू, अदनान खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed