फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   miscreants tries to abduct Gangrape victim

गैंगरेप पीड़िता के अपहरण का प्रयास

Wed, 26 Jul 2017 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 26 Jul 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
miscreants tries to abduct Gangrape victim

गैंगरेप के आरोपियों ने पीड़ित युवती के अपहरण की कोशिश की। हथियारों के बल पर उसको जबरन कार में डाल लिया लेकिन युवती के भाई और रिश्तेदारों ने हमलावरों की कार को घेरकर उसको छुड़ाया। खुद को घिरा देख हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को पिछले साल अगवा कर लिया गया था। उसकी बरामदगी पड़ोसी गांव में राधे के घर से हुई थी। बरामद युवती ने राधे समेत पांच लोगों पर अपहरण कर गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। राधे को पुलिस ने उसी दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप है कि सोमवार शाम को युवती अपने भाई के साथ एक अन्य गांव स्थित ननिहाल में पहुंची। शाम को कार सवार पांच लोग उसकी ननिहाल में आ धमके। उनके पास देसी असलाह भी थे। उन्होंने गैंगरेप पीड़िता को खींचकर कार में डाल लिया। उसी दौरान युवती के भाई के शोर मचाने पर उसके रिश्तेदार भी घर से बाहर निकल आए। उन्होंने हमलावरों से युवती को छुड़ा लिया। बाद में हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस के मुताबिक, युवती के भाई ने देर रात कोतवाली आकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में रोशननगर में दबिश भी दी लेकिन कोई नहीं मिला। युवती के भाई ने पुलिस को दो नाम और बताए। हमलावरों की संख्या पांच थी लेकिन तीन को वह पहचान नहीं पाया। पुलिस ने अपहरण के प्रयास और जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed