{"_id":"57d2f6774f1c1ba83031b6ce","slug":"medical-college-gush-the-young-man-dropped-eating-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में गश खाकर गिरा युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल कॉलेज में गश खाकर गिरा युवक, मौत
ब्यूरो /बदायूं
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पत्नी के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुखार की दवा लेने आया अरविंद नाम का युवक मेडिकल कॉलेज में ही गश खाकर गिर पड़ा। उसकी पत्नी डॉक्टरों से इलाज की मिन्नतें करती रही। डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिविल लाइन थाने के गांव कुरऊ निवासी अरविंद (35) पुत्र नन्हे लाल को कई दिन से बुखार आ रहा था। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी वीरबाला के साथ दवा लेने मेडिकल कॉलेज गया था। दंपति राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दवा लेने के लिए लाइन में लगे थे। इसी दौरान अरविंद की हालत बिगड़ गई। वह गश खाकर वहीं गिर गया। लोगों ने उसको उठाया। वीरबाला यहां डॉक्टरों से उसके इलाज को मिन्नतें करती रही। डॉक्टरों ने ओपीडी में सघन चिकित्सा सुविधाएं होने से इंकार करते हुए अरविंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वीरबाला उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरविंद के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।
बुखार से चार साल की बच्ची की मौत
सिलहरी। क्षेत्र के गांव मझिया में बुखार से चार साल की बच्ची की मौत हो गई। गांव के योगेंद्रपाल की चार वर्षीय बेटी महिला को तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वाले गांव में ही डॉक्टर से महिमा का इलाज करा रहे थे। शुक्रवार को उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ला रहे थे। इससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।