{"_id":"5890ceed4f1c1b7c3de8234d","slug":"meat-samples-sent-to-the-laboratory-has-accused-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस का सैंपल प्रयोगशाला में भेजा, आरोपी जेल गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांस का सैंपल प्रयोगशाला में भेजा, आरोपी जेल गया
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिरुआबाड़ी मंदिर के पास पिकअप वाहन में मिला था मांस
शहर के प्रसिद्ध बिरुआबाड़ी मंदिर के पास मांस भरे पिकअप वाहन से हिरासत में लिए गए तस्कर के खिलाफ पुलिस ने गोवध अधिनियम की धारा में कार्रवाई करके उसको जेल भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मांस का सैंपल प्रयोगशाला भेजा है।
रविवार रात एक पिकअप वाहन बिरुआबाड़ी मंदिर के पास नाले में पहिया जाने से फंस गया था। वाहन से बदबू आ रही थी। यहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो पता लगा कि इसमें मांस और पशुओं के अशेष भरे थे। इससे लोगों में गुस्सा दौड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मेरठ के नवाब पुत्र फकीर को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने मांस सील करके प्रयोगशाला भेज दिया। गिरफ्तार किए गए नवाब को जेल भेज दिया गया।