{"_id":"54e469cc663a1c5da4dceb290594c82e","slug":"loot-hindi-news-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में आलू व्यापारी के नौकर से पांच लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उझानी में आलू व्यापारी के नौकर से पांच लाख लूटे
उझानी (बदायूं)
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली से चंद कदम दूर बाइक सवार दो बदमाशों ने भरे बाजार दिनदहाड़े आलू व्यापारी अमित अग्रवाल के नौकर से नोटों से भरा थैला लूट लिया। थैले में पांच लाख रुपये थे। बैंक से रुपये निकालकर व्यापारी नौकर के साथ आ रहा था।
घटना के वक्त पीछे चल रहे व्यापारी ने शोर मचाकर बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश अढौली रेल फाटक के रास्ते भाग गए। घटना की सूचना के बाद एसपी (सिटी) लल्लन सिंह भी मौके पर पहुंचकर जानकारी किए। सीओ सिटी की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने कांबिंग की।
एक गांव की घेराबंदी भी की गई लेकिन नतीजा सिफर रहा। आलू व्यापारी की ओर से पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लूट की यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12.45 बजे की है। स्टेशन रोड निवासी आलू व्यापारी अमित अग्रवाल पंजाब नेशनल बैंक से चेक के जरिए पांच लाख रुपये निकाले थे। उन्होंने फोन करके नौकर सुल्तान को बैंक बुला लिया। साइकिल सवार नौकर के हाथ में नोटों का थैला देकर वह खुद उसके पीछे चलने लगे। कोतवाली का गेट क्रॉस करके सुल्तान कॉलेज मोड़ तक पहुंचा था कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे थैला छीन लिया। यह देख सुल्तान और अमित ने शोर भी मचाया।
विज्ञापन
आलू व्यापारी ने अपनी कोठी के सामने से बाइक उठाकर बदमाशों का पीछा भी किया। कई और लोग भी बाइक लेकर दौडे़। बदमाशों की अढौली रेल फाटक तक लोकेशन मिली लेकिन आगे पता नहीं लग पाया। सड़क पर शोरगुल सुन कोतवाली से पुलिस भी बाहर निकल आई। पुलिस ने आसपास इलाके में बदमाशों की तलाश की। पड़ोस के एक गांव की घेराबंदी करके छानबीन की मगर बदमाश हाथ नहीं लगे।
माना जा रहा है कि बदमाश बैंक से ही पीछे लगे थे। घटना के बाद एसपी सिटी लल्लन सिंह और सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा ने घटनास्थल पर पहुंच कर आलू व्यापारी समेत मौजूद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नेताओं से बात की। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल भी पीड़ित के घर पहुंचे। घटना के बाद गुस्से में दिखे व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार बंसल ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठा दिया है। लूट की घटना से व्यापारी दहशत में हैं।