{"_id":"244b6e9218af475f2987056b2557ea15","slug":"loot-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ की अगुवाई में जुटी चार थानों की पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ की अगुवाई में जुटी चार थानों की पुलिस
उझानी (बदायूं)
Updated Thu, 08 Jan 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलू व्यापारी अमित अग्रवाल के नौकर से पांच लाख रुपये की लूट के मामले में एसपी सिटी लल्लन सिंह ने सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस के लिए घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाया है।
एसपी सिटी लल्लन सिंह ने घटना के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा से हालात का पता लगाया। उन्होंने सीओ सिटी की मॉनीटरिंग में कोतवाली पुलिस के अलावा उसहैत, कादरचौक ओर मुजरिया थाना पुलिस को भी बदमाशों तक पहुंचने को लगाया है। बोले, बदमाश जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे। एसओ उसहैत कमलेश सिंह ने पुलिस हिरासत में मौजूद संदिग्ध युवकों से भी पूछताछ की।
कोतवाल रामसूरत यादव ने बताया कि बदमाशों के भागने के जिस तरफ संकेत मिले, उस क्षेत्र के आपराधिक प्रवृति के लोगों पर भी पुलिस की नजर है। कुछेक युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। कोतवाली पुलिस की टीमें भी इलाके में गई हुई हैं। पूर्व में लूट की घटनाओं में शामिल बदमाशों के हालिया चलन का ब्योरा जुटाया जा रहा है। आलू व्यापारी की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।