फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Looking punks Police in the heat

बदमाशों की तलाश में पुलिस की दबिश

Sun, 22 Mar 2015 07:26 PM IST
Ujani
Ujani Updated Sun, 22 Mar 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन

कछला-अमीरगंज मार्ग पर मैजिक सवार महिला-पुरुषों से लूट में नाकाम बदमाशों द्वारा युवक को गोली मारकर घायल कर देने के मामले में पुलिस को ननाखेड़ा के युवकों पर शक है। चौकी पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कटरी में दबिश भी दी लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया।

विज्ञापन

कछला चौकी पुलिस ने शनिवार शाम कटरी से जुड़े गांव ननाखेड़ा, रमनगला, सरौता और भैंसोरा के जंगल में दबिश दी। पुलिस ने शक होने पर संदिग्ध कुछ युवकों को भी तलाश किया। चौकी इंचार्ज मानपाल सिंह ने बताया कि घायल सुखवीर ने जिस तरह से घटनाक्रम बयां किया है, उससे साफ है कि बदमाशा इलाके के ही निकलेंगे। मैजिक चालक भैंसोरा निवासी राधेश्याम के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है कि घटना से पहले उसका कछला पुल पर दो युवकों से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने लूट में नाकाम होने पर ननाखेड़ा पुलिया के पास मैजिक सवार महिला-पुरुषों पर फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से भैंसोरा निवासी सुखवीर घायल हो गया था। पुलिस ने उसकी ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। उधर, चौकी इंचार्ज ने मैजिक सवार लोगों से बदमाशों के हुलिया और बोलचाल के लहजे के बारे में भी जानकारी हासिल की है। माना जा रहा है कि दो-तीन दिन में घटना की असलियत भी उजागर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed