फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kunde was found hanging from the man's body

कुंडे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 17 Jun 2015 11:23 PM IST
सहसवान (बदायूं)
सहसवान (बदायूं) Updated Wed, 17 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kunde was found hanging from the man's body
थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर ऊंधा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। उसका शव कमरे में छत के कुंडे में लटका मिला। पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 11 बजे चंद्रपाल 30 पुत्र भूपसिंह निवासी महमूदपुर ऊंधा घर पर अकेला था। पत्नी कृष्णावती चारा लेने गई थी। वह लौटकर आई, तब घर का दरवाजा बंद मिला। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने दरवाजे में झांककर देखा तो चंद्रपाल छत के कुंडे से लटका हुआ था। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना के पीछे गृह क्लेश का मामला मान रही है। इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस शक के आधार पर पत्नी कृष्णावती से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आला कत्ल के साथ आरोपी गिरफ्तार
सहसवान (बदायूं)।
तीन दिन पूर्व गांव कस्वा भगता नगला में खुशी में चली गोली लगने से एक बाराती की मौत हो गई थी। इसमें नामजद आरोपी प्रकाश पुत्र मिश्री को पुलिस ने मय आला कत्ल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 बताते चलें कि 14 जून की रात कस्वा भगता नगला में बनवारी की लडकी की बारात गांव फतेहपुर थाना जरीफनगर से आई थी। तभी बारात में आए प्रकाश पुत्र मिश्री निवासी भोयस ने खुशी में फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली बारात में आए मुनेश 30 पुत्र धर्मपाल निवासी फतेहपुर की खोप़डी में जा लगी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। रिपोर्ट मृतक की मां सोनवती ने प्रकाश के खिलाफ दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed