फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kbjedaron then deleted playground

कब्जेदारों ने तो खेल का मैदान ही मिटा दिया

Sat, 02 Apr 2016 11:42 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसील प्रशासन की जांच में हुआ खुलासा
समरेर में करोड़ों की सरकारी जमीन पर है कब्जा
दातागंज। समरेर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा के मामले की  तहसील प्रशासन ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।  पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ है कि ढाई बीघा खेल के मैदान को भी कब्जेदारों ने गायब कर दिया है। वह व्यवसायिक दृष्टि के महत्वपूर्ण दो बीघा जमीन भी गायब हो गई है। ग्राम प्रधान ने तहसील प्रशासन को पत्र लिखकर ग्राम समाज की भूमि के बारे में जानकारी मांगी है,ताकि सभी जमीन को कब्जेदारों से मुक्त कराया जा सके।

काबिलेगौर हो कि समरेर में करोड़ों की सरकारी जमीनों पर कब्जे हो गए हैं। शिकायत के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आ गया है। एसडीएम ओपी तिवारी के आदेश पर कानूनगो सर्वेश यादव ने जांच पड़ताल शुरु कर दी। जांच में खुलासा हुआ है कि 704 रकबा जो कि ढाई बीघा खेल का मैदान था उस पर भी कब्जा हो गया है। इसके अलावा गाटा संख्या 228 दो बीघा जमीन भी कब्जा है। यह जमीन व्यासायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इधर, ग्राम प्रधान कल्पना सिंह ने भी जांच कर रहे तहसील प्रशासन को सहयोग किया है। उन्होंने तहसील प्रशासन को एक पत्र लिखकर कहा है कि वह यह बताए कि ग्राम समाज की कितनी जमीन पर अवैध कब्जे हैं ताकि उन्हें कब्जा मुक्त कराया जा सके। इधर, तहसील प्रशासन द्वारा जमीनों पर हुए अवैध कब्जों की जांच पड़ताल शुुरु किए जाने के बाद से कब्जेदारों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed