फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   katra rape case

लड़कियों का भाई बोला, रिपोर्ट मिले तो करें प्रोटेस्ट की तैयारी

Tue, 16 Dec 2014 08:08 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 16 Dec 2014 08:08 PM IST
विज्ञापन
katra rape case
कटरा सआदतगंज कांड के पीड़ित परिवार को सोमवार के लिए भी क्लोजर रिपोर्ट की नकल नहीं मिल सकी। मंगलवार को भी लड़कियों का भाई परिवार वालों के साथ क्लोजर रिपोर्ट लेने कोर्ट पहुंचा। रिपोर्ट कोर्ट बंद होने तक उसको रिपोर्ट की नकल नहीं मिल सकी। लड़कियों के भाई ने कहा कि सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट की नकल मिलने के बाद वह प्रोटेस्ट की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन

कटरा सआदतगंज कांड में जांच कर रही सीबीआई ने 11 दिसंबर को मामले में क्लोजर रिपोर्ट स्पेशल जज पाक्सो एक्ट की कोर्ट में दाखिल कर दी गई थी। सीबीआई का दावा है कि दोनों लड़कियों ने खुदकुशी की है। क्लोजर रिपोर्ट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने वादी पक्ष को नोटिस जारी कर छह जनवरी को अगली सुनवाई तय कर दी थी। जांच एजेंसी की क्लोजर रिपोर्ट से वादी पक्ष संतुष्ट नहीं है। इनका कहना है कि वह स्पेशल जज पाक्सो कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट करेंगे। अगर जरूरत हुई तो वह सीबीआई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। लड़कियों के भाई ने मंगलवार को कहा कि क्लोजर रिपोर्ट की नकल मिलने के बाद इस पर कानून के जानकारों की राय ली जाएगी। बाद में कोर्ट में प्रोटेस्ट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed