फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jilebr about Maggie Raids , eight samples

जिलेभर में मैगी को लेकर छापामारी, आठ नमूने लिए

Sat, 30 May 2015 07:21 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 30 May 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन

बाराबंकी में मैगी के नमूने की जांच में स्वास्थ्य के लिए घातक सोडियम ग्लूटामेट की मात्रा अधिक पाए जाने से पूरे देश में मैगी के नमूने लिए जा रहे हैं। बदायूं में पिछले दो दिनों में आठ नमूने लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से ताबड़तोड़ छापामारी के कारण मैगी बेचने वालों में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अभिहित अधिकारी संजय शर्मा और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र पांडेय की टीमों ने दो दिन में आठ स्थानों पर छापामारी की। शहर में बड़ा बाजार स्थित गांधी ड्राई फूड्स से दो और न्यू गांधी ड्राई फूड्स से एक, ईजी डे, नेहरू चौक में अनुज की दुकान और पनबडिय़ा में मयूर मलिक की दुकान से भी मैगी के एक-एक नमूने लिए गए। इसके अलावा बिसौली में जीएस जनरल स्टोर, उझानी में शर्मा ऐजेंसी से नमूने लिए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी शर्मा ने बताया कि बाराबंकी में मैगी के नमूने में सोडियम ग्लूटामेट की अधिक मात्रा पाए जाने पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने इसे गंभीरता से लिया है। वर्ष 2014 के अलावा नए पैकिंग की मैगी के नमूने निरंतर लिए जा रहे हैं। सोडियम ग्लूटामेट की अधिक मात्रा स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed