फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jammed roadways bus stand

जाम को लेकर रोडवेज बस स्टैंड पर बखेड़ा

Wed, 31 May 2017 11:38 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 31 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Jammed roadways bus stand
जाम - फोटो : अमर उजाला
-दो घंटे जाम में फंसे रहे लोग, लिखित समझौते के बाद हटाई गईं बसें 
विज्ञापन

-होमगार्ड पर परिचालक को पीटने का आरोप लगाकर भड़के रोडवेज वाले

रोडवेज पर जाम ने बुधवार को बखेड़ा करा दिया। जाम खुलवाने की कोशिश में जुटे होमगार्ड का रोडवेज बस के चालक और परिचालक से झगड़ा हो गया। आरोप है कि होमगार्ड ने परिचालक की पिटाई कर दी। इसके विरोध में रोडवेज की अन्य बसों के चालक और परिचालकों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। बसों को सड़क पर खड़ा करके जाम लगा दिया। दो घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने बमुश्किल रोडवेज कर्मचारियों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। जाम लगने से राहगीर परेशान रहे।
गुरुवार सुबह 11 बजे बरेली डिपो की बस लेकर रोडवेज चालक हरिओम बदायूं बस स्टैंड पहुंचा था तो रोड पर प्राइवेट बसों के सवारी भरने से जाम लगा हुआ था। रोडवेज चालक हरिओम सवारियां उतारने लगा तभी होमगार्ड ने बस पर डंडा मार दिया। चालक ने आपत्ति की तो होमगार्ड और उसमें कहासुनी हो गई। बस के परिचालक सोमपाल ने बीच-बचाव की कोशिश की। आरोप है कि इस पर  होगमार्ड ने परिचालक सोमपाल की पिटाई कर दी। इसके बाद तो रोडवेज बसों के कई अन्य चालकों और परिचालकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने रोडवेज पर रोड पर बसों को खड़ा करके जाम लगा दिया। सूचना पर रोडवेज के कई कर्मचारी नेता भी उनके समर्थन में पहुंचकर हंगामा करने लगे। बीच रोड पर बसों के खड़े होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गईं। दो घंटे तक जाम लगा रहा। हंगामे की सूचना पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा और टीएसआई राम मिलन  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रोडवेज के कर्मचारी होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई होने तक जाम खोलने को तैयार नहीं हुए लेकिन थाना प्रभारी के समझाने पर होमगार्ड और परिचालक में लिखित समझौता हो गया। करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। रोडवेज कर्मचारी नेता असर कदीर ने बताया कि लिखित समझौते में पुलिस प्रशासन की तरफ से आश्वस्त किया गया कि आगे से कोई प्राईवेट बस रोडवेज बस स्टैंड के सामने सवारी नहीं भरेगी, जिससे कि जाम लगने की स्थिति आए। 
विज्ञापन

--
धरने की बात सुनते ही बैकफुट पर आई पुलिस       
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष असद कदीर, स्टेशन प्रभारी असलम शाहिद के समर्थन में चालक और परिचालक धरने पर बैठने की बात कहने लगे तो पुलिस बैकफुट पर आ गई।  सिविल लाइंस थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा, टीएसआई राम मिलन ने रोडवेज प्रशासन से लिखित में समझौता किया कि आगे से कोई भी प्राइवेट बस यहां खड़ी नहीं होगी, अगर कोई प्राइवेट वाहन स्टैंड के सामने सवारी भरते नजर आया तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के खिलाफ कारवाई होगी।        
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
पुलिस करती है वसूली इसलिए लगता है जाम      
रोडवेज कर्मचारियों का कहना था कि जाम प्राइवेट बसों की वजह से लगता है और प्राइवेट बसों से पुलिस वसूली करती है इसलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। जाम खुलवाने के नाम पर सिर्फ परिवहन निगम की बसों पर कार्रवाई करने के साथ ही चालक परिचालकों से अभद्रता की जाती है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed