फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   jail per chapa, sab kuch ok

जेल पर मारा छापा, सब कुछ ‘ओके’

Mon, 19 Jan 2015 10:04 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 19 Jan 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
jail per chapa, sab kuch ok
मथुरा जिला जेल में बंदियों के बीच गैंगवार के बाद जेलों में सुरक्षा को
विज्ञापन
लेकर शासन की नींद टूटी है। इसी संबंध में सोमवार को अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
डीएम शंभूनाथ ने एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसपी सिटी लल्लन सिंह, सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा ने एक साथ जिला जेल पर छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों को यहां सब कुछ ओके मिला। बाद में अधिकारियों ने जेलर अरविंद पांडेय के साथ बैठक कर जेल की सुरक्षा व्यवस्था और यहां बंद शातिर बंदियों के बारे में जानकारी ली। बताते चलें कि दो दिन पहले मथुरा जेल में बंदियों के बीच गैंगवार हो गया था। इसके बाद शासन स्तर से पूरे प्रदेश में जेलों की सुरक्षा का आकलन किया जा रहा है। इसी संबंध में डीएम यहां पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बंदियों के बैरकों को भी खंगाला गया। यहां कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
डीएम शंभूनाथ ने बताया कि जेल में सब कुछ ठीक ठाक मिला है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस संबंध में कुछ निर्देश जेलर अरविंद पांडेय को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed