फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Instead of digging in the street city 22.60 crore sought by Municipality

सड़क खोदने के बदले में नगर पालिका ने मांगे 22.60 करोड़

Tue, 26 Jul 2016 11:38 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Instead of digging in the street city 22.60 crore sought by Municipality
सड़क खोदने के बदले में नगर पालिका ने मांगे 22.60 करोड़ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड बैठक में पास किया गया प्रस्ताव
कार्यदायी संस्था राज कारपोरेशन को भेजा गया नोटिस

 शहर की सड़कों को खोदकर अंडरग्राउंड विद्युत लाइन बिछाने वाली संस्था से नगर पालिका परिषद की ओर से 22 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपये सड़कों की मरम्मत कराने के लिए मांगे गए हैं। यह प्रस्ताव नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में तय किया गया। साथ ही नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) लिए बगैर सड़क खोदने पर रोष व्यक्त किया गया।
पालिका बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरपर्सन फात्मा रजा ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से अंडर ग्राउंड केबिल लाइन बिछाने की वजह से पालिका की सड़कें टूट रही हैं। इससे शहरियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे शहर के लोगों और कई वार्ड मेंबरों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि लखनऊ की कार्यदायी संस्था राज कॉरपोरेशन लिमिटेड से क्षतिपूर्ति के रूप में 22.60 करोड़ रुपये देने का नोटिस दिया जा चुका है। इसके बावजूद अभी तक क्षतिग्रस्त की धनराशि पालिका को प्राप्त नहीं हुई। इस वजह से शहर की सड़कों की मरम्मत का काम अटका हुआ है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था पर अग्रिम कार्यवाही शासन स्तर से कराने के लिए पालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें मौके पर मौजूद वार्ड मेंबरों सहमति जताकर पास करा दिया। इस मौके पर ईओ ललतेश सक्सेना, वार्ड मेंबर परवेज, आमिर, अशोक, गुड्डू समेत तमाम मेंबर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed