फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   injection

पत्नी को लगाया जानवरों वाला इंजेक्शन, खुद खाया जहर

Sat, 01 Aug 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sat, 01 Aug 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी निवासी मनोज सिंह के पुत्र सोनू (24) की शादी दो साल पहले उसहैत थाने के गांव गड़िया हरदोपट्टी के वीरेंद्र सिंह की बेटी विपिन कुमारी (20) के साथ हुई थी। इनके अब तक कोई संतान नहीं है। महीने भर से विपिन कुमारी अपने मायके में थी। सोनू पत्नी को विदा कराने आया था। ससुराली विदा करने में टाल-मटोल कर रहे थे। 15 दिन से सोनू ससुराल में ही था। शुक्रवार को सोनू ने विदा करने को कहा तो ससुर वीरेंद्र सिंह ने सावन के बाद विदा करने की बात कही।  
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध होकर सोनू ससुराल से चला गया। शाम को वह फिर ससुराल पहुंचा। बात करने के बहाने वह पत्नी को एक कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां उसने विपिन को जानवरों वाली दवा का इंजेक्शन लगा दिया और खुद भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर बाद ही दोनों की हालत बिगड़ गई। परिवार वाले दोनों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाए। देर शाम पत्नी की हालत में सुधार होने पर घरवाले उसको ले गए। वहीं सोनू की हालत में भी सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कमरे में मिला इंजेक्शन, सिरिंज
उसहैत। जिस कमरे में सोनू और विपिन कुमारी बेहोशी की हालत में पड़े थे, वहीं विपिन कुमारी के पास जानवरों को लगाया जाने वाला खाली ऑक्सोटॉक्सिन इंजेक्शन और एक सिरिंज भी पड़ी मिली। गांव के लल्लू सिंह ने इसे उठा लिया है। विपिन कुमारी के परिवार वालों का कहना है कि यही इंजेक्शन सोनू ने विपिन कुमारी को लगाया। विपिन के पास भी एक विषाक्त पदार्थ की खाली डिब्बी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला जानकारी में है। पति-पत्नी की हालत में सुधार का इंतजार किया जा रहा है। दोनों के बयान दर्ज करने के बाद कोई कार्रवाई होगी। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।
-कमलेश सिंह, एसओ यउसहैत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed