फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In four houses on fire, the loss of millions, two buffalo Jhulsin

चार घरों मे आग लगी, लाखों का नुकसान, दो भैंस झुलसीं

Wed, 01 Mar 2017 11:20 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 01 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
In four houses on fire, the loss of millions, two buffalo Jhulsin
चार घरों मे आग लगी, लाखों का नुकसान, दो भैंस झुलसीं - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम सिवाया हामिदपुर में बुधवार को सुबह चार घरों में लगी आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गए। दो भैंसें भी झुलस गईं। आग लगने से गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग पर पानी डालकर जैसे-तैसे काबू पाया।

बुधवार को सुबह करीब 11 बजे सिवाया हामिदपुर में छेदालाल के घर में अचानक आग लग गई। छेदालाल के मुताबिक, इससे घर में रखी दो लाख की नकदी सहित काफी घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग ने पडोसी हरिविलास, श्यामबिहारी और मूलचंद्र के घरों को भी चपेट में ले लिया। हरिविलास की दो भैंस भी झुलस गईं। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। छेदालाल ने बेटी की शादी के लिए दो लाख रुपये जुआए थे। उनके जलने का पूरे परिवार को बेहद अफसोस है। आग से इन परिवारों के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गए हैं। चारों घरों में करीब पांच लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed