{"_id":"5788efc34f1c1b737e13dc93","slug":"idea-company-s-salesmen-stabbed-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइडिया कंपनी के सेल्समैन को चाकू मारा, लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आइडिया कंपनी के सेल्समैन को चाकू मारा, लूटपाट
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मूसाझाग क्षेत्र में मोहम्मद नगर सुलरा के पास वारदात
आइडिया मोबाइल कंपनी के सेल्समैन को हमलावरों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि उससे 15 हजार रुपये भी लूट ए।ि वारदात दिन दहाड़े मूसाझाग थाना क्षेत्र में गुलड़िया-मोहम्मदनगर सुलरा रोड पर हुई। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मूसाझाग थाने के गांव मोहम्मद नगर सुलरा निवासी किशनपाल (25) पुत्र महेंद्र आइडिया मोबाइल कंपनी में सेल्समैन है। शुक्रवार को वह काम निपटाने गुलड़िया आया था। दोपहर यहां से वापस गांव लौट रहा था। गुलड़िया-मोहम्मद नगर सुलरा रोड पर तीन लोगों ने किशपाल को घेर लिया। उससे 15 हजार लूट लिए। किशनपाल ने विरोध किया तो उस पर चाकू से प्रहार कर दिया। चाकू लगने से वह गंभीर घायल हो गया। गांव के लोगों ने खबर पुलिस को भी दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। किशनपाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अभी तहरीर नहीं दी गई है। एसओ रामनरेश माथुर का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन