फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Household ash from the fire, five animals died

आग से घरेलू सामान राख, पांच जानवर मरे

Sun, 19 Apr 2015 12:39 AM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Sun, 19 Apr 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Household ash from the fire, five animals died
 कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर के मजरा प्रमिलानगर में शनिवार दोपहर अचानक आग लग जाने से रामऔतार का घरेलू सामान स्वाहा हो गया। बकरियों समेत पालतू पांच जानवर भी झुलस कर आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन

प्रमिलानगर निवासी रामऔतार के घर में आग पिछवाड़े से झप्पर में चिंगारी फूटने के साथ लगी। उस वक्त घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं था। आग की लपटें उठती देख पड़ोस के लोग मदद को आग बढ़ते उससे पहले ही आग ने घर के अन्य हिस्से को भी चपेट में ले लिया। पशुशाला भी आग की लपटों में घिर गई। पशुशाला से लानवर खोलने का भी मौका नहीं मिल पाया। ग्रामीण आग पर काबू पाते उससे पहले ही कमरों में रखा घरेलू सामान स्वाहा हो गया।
विज्ञापन

आग की चपेट में आकर झुलसी तीन बकरियों समेत पांच पालतू जानवरों ने भी दम तोड़ दिया। करीब 10 क्विंटल गेहूं, मटर और मसूर के अलावा घरेलू सामान में रोजमर्रा इस्तेमाल के कपड़े भी नहीं बचे। गृहस्वामी ने बताया कि आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया। आग से नुकसान की जानकारी भाकियू नेता सोमवीर सिंह ने लेखपाल को फोन पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से दो घर जले, भैंस झुलसी
जरीफनगर (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां में शनिवार को अचानक जुम्मन खां के घूर में आग की चिंगारी निकलने पर आग ने याकूब की पशुशाला को चपेट में ले लिया। पश्ुालाला में बंधी याकूब की भैंस आगा की चपेट में आने से 70 प्रतिशत झुलस गई। जबकि इसी आग ने विराट रूप धारण कर पड़ोसी अल्लानूर एवं निराले के छप्परनुमा मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इन घरों में रखे कपड़े, अनाज एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया है। इस आग में तीनों लोगों का एक लाख से भी ज्यादा का नुकसान आंका गया है।


आग से 50 हजार की क्षति
सिलहरी। थाना क्षेत्र वजीरगंज के गांव कुनार में एक घर में अचानक आग लगने से 20 हजार रुपये की नगदी समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कुनार निवासी राजेंद्र बाहर रह कर मेहनत मजदूरी करते हैं। हाल ही में वह घर लौटे हैं। शनिवार दोपहर करीब दो बजे उनकी झोपड़ी में आग लग गई। आग से सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed