फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hospital worker's body Contractors were fleeing

अस्पताल में मजदूर का शव  छोड़ कर भाग गया ठेकेदार

Sun, 29 Jan 2017 11:40 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
महाराष्ट्र के नादेड़ में गुड़ की कढ़ाई में गिर गया था पप्पू
नादेड़ से बदायूं के जिला अस्पताल ले आया शव

ठेकेदार एक मजदूर के शव को जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गया। अब वह कहां है किसी को पता नहीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले को इत्तफाकिया मान रही है। ठेकेदार की भी तलाश की जा रही है।

उसहैत थाने के गांव केशोपुर निवासी पप्पू (28) पुत्र बलबंद गांव के ही शेर बहादुर के साथ एक ठेकेदार के कहने पर महाराष्ट्र के नादेड़ जिले में मजदूरी करने गया था। यहां वह गुड़ बनाने के एक कारखाने में काम करता था। तीन दिन पहले काम करते वक्त पप्पू गुड़ की खौलती हुई कढ़ाई  में गिर कर गंभीर झुलस गया। ठेकेदार ने उसे नादेड़ के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत में सुधार न होने पर ठेकेदार पप्पू के गांव के शेर बहादुर के साथ गंभीर झुलसे पप्पू को बदायूं के लिए चल दिया। ठेकेदार ने शेर बहादुर और पप्पू को जिला अस्पताल में छोड़ दिया। बाद में मौका पाकर यहां से निकल गया। डॉक्टर ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने इस बारे में पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला प्रथम दृष्टया इत्तफाकिया लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed