{"_id":"57ffd2214f1c1b4a2c28e2ef","slug":"haryana-police-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस का छापा, सर्राफ समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा पुलिस का छापा, सर्राफ समेत तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/बदायूं
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पंचकूला जिले की पुलिस ने गुरुवार को बिसौली में तीन स्थानों पर छापामारी की। पुलिस ने यहां से एक सर्राफ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को पुलिस अपने साथ ले गई। गिरफ्तार किए गए सर्राफ ने लूट के जेवर खरीदे थे।
हरियाणा प्रांत के पंचकूला जिले के थाना पंजौर के रामपुर नई के एक घर में 23 सितंबर की रात बदमाशों ने डाका डाला था। यहां से नगदी और जेवर समेत करीब 12 लाख रुपये का माल लूटा गया था। गुरुवार को हरियाणा पुलिस के एसआई सुरेंद्र सिंह ने टीम के साथ बिसौली के गांव साहनपुर और नवादा में छापामारी की। साहनपुर से दानसिंह और नवादा से प्रेमपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों डकैती की वारदात में शामिल थे। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक सर्राफ के यहां छापामारी की। सर्राफ ने लूट के जेवर खरीदे थे। कुछ जेवर भी पुलिस ने बरामद किए हैं। मय सर्राफ के तीनों लोगों को पुलिस टीम हरियाणा ले गई है। इस बारे में बिसौली पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।